स्वरोजगार क्या है, स्वरोजगार का क्या महत्व है?
फ्रेंड्स Internet Uncle पर आज हमलोग स्वरोज़गार के बारे में बात करेंगे की स्वरोजगार क्या है, स्वरोजगार का क्या महत्व है? दोस्तों आज हमारे देश भारत में पढ़े लिखे बेरोजगारों की संख्या बढती जा रही है.फ्रेंड्स एक सर्वे के आधार पर ये पता चला है की देश में उपलब्ध कुल रोज़गार या नौकरियों में से केवल 2 % नौकरियां सरकारी विभागों में हैं और 98% नौकरियां प्राइवेट सेक्टर में हैं।
हर कोई सरकारी नौकरी करना चाहता है, सरकारी नौकरी की मारा मारी इतनी जादा बढ़ गई है की सरकारी विभाग और संस्थाओ में रोजगार के अवसर धीरे धीरे कम होते जा रहे है. रिक्तियां (Vacancy) 1 है तो उम्मीदवार 1000 हैं, और उसमे भी सिफारिश की आवश्यकता है और भ्रष्टाचार पूरी तरह से सम्मिलित है।
Private sector में भी लगभग यही हाल है, vacancy 10 है तो Candidates 100 हैं. इसका फायदा भी Private Companies बहुत अच्छे से उठा रही है, प्राइवेट कम्पनियाँ कम से कम (न्यूनतम) वेतन में Candidates को नौकरी दे रही हैं.
बेरोजगार युवक प्राइवेट कंपनियों में कम सैलरी में काम करने पर मजबूर है. प्राइवेट कंपनियां इस चीज़ का फायदा उठा के मनमाने तरीके से कर्मचारियों का शोषण कर रही हैं जैसे - तय समय सीमा से अधिक काम कराना, वेतन समय पर न देना और सम्बंधित काम के अलावा भी और दूसरे काम भी करवाना। हालत ये हो गई है की बहुत से पढ़ेलिखे प्रतिभाशाली युवाओं को अपना घर चलाने के लिए डेली मजदूरी करनी पड़ रही है.
Business Kaise Kare? और स्वरोज़गार का क्या महत्व है?
ऐसी Condition से उबरने के लिए स्वरोजगार (Self Employment) एक अच्छा विकल्प है. स्वरोजगार या अपना Business शुरु करके हम न केवल अपने लिए रोजगार बना सकते हैं बल्कि और लोगो को भी रोज़गार का अवसर दे सकते हैं.
स्वरोज़गार की सहायता से हम लोगों को प्रेरित (Inspire) कर सकते हैं. और सबसे बड़ी बात स्वरोज़गार में समय की कोई पाबन्दी नहीं होती हम अपने काम को अच्छा करने के अधिक समय भी दे सकते हैं और कम समय लगा कर अच्छा काम भी कर सकते हैं. हमें नौकरी की तरह 8 से 10 घंटे समय देने की जरुरत नहीं होती केवल आवश्यकता अनुसार समय देना होता है.
किसी विद्वान ने कहा है - "व्यक्ति की सफलता इसी में है की जीवन बिना पराधीनता के जिया जाय।"
Business करके हम खुद अपनी क्षमता का उपयोग करके अच्छी कमाई कर सकते हैं. व्यापार (Business) में आमदनी (Income) की कोई सीमा (Limit) नहीं होती. स्वरोज़गार में समय की लिमिट नहीं है हमारे पास अपने लिए और अपनी फैमिली के लिए समय ही समय होता है. यहाँ पर Income आपके Positive Approach और बेहतर Effort पर Depend करती है.
एक नौकरी करने वाला पिता अपने बच्चों को सिर्फ पैसा दे सकता है बेहतर भविष्य और रोज़गार नहीं, बल्कि व्यापारी (Businessman) पिता अपने बच्चों को पैसा, रोज़गार, और बेहतर भविष्य जरुर दे सकता है.
इसलिए बेरोज़गारी को दूर करने और हमारे देश के युवाओं को आत्मनिर्भर (self dependent) बनाने के लिए एक अच्छा विकल्प है इसके लिए व्यापार और उद्यमिता (Entrepreneurship) काफी मददगार है.
इसलिए युवक हो या युवती हम सभी को अपने अन्दर छुपी Entrepreneurship के skill को develop करके Entrepreneur उद्यमी बनने का प्रयास करना चाहिए. जिससे आप आत्मनिर्भर बनेंगे जिससे देश को भी आर्थिक मजबूती मिलेगी।
कौन सा बिज़नेस करें ? Business konsa kare :-
अब बात आती है की हम Business konsa kare, दोस्तों मेरी राय है की हमें काम वाही करना चाहिए जिस काम के बारे में हमें जादा जानकारी हो या जिसमे हमारी रूचि हो जैसे :-* यदि आपकी रूचि मार्केटिंग में है तो आप नेटवर्क मार्केटिंग का बिज़नेस कर सकते हैं.
फ्रेंड्स ये मैंने कुछ उदाहरण दिए हैं इस प्रकार बहुत से ऐसे बिज़नेस या बिज़नेस आईडिया हैं जिनको आप कर के आत्मनिर्भर बन सकते हैं.
Friends किसी भी business को success होने के लिए कुछ वक़्त लगता है तो आपको धैर्य रखना होगा और time के साथ अपना best effort देना होगा. इसलिए चिंता न करे सफलता (success) जरुर मिलेगी.
फ्रेंड्स मुझे आशा है की स्वरोजगार क्या है, स्वरोजगार का क्या महत्व है? को अच्छे से समझ गए होंगे।

