सुबह खाली पेट गरम पानी पीने के फायदे
दोस्तों Internet Uncle आज आपको बताएँगे की सुबह खाली पेट गर्म पानी पीने के फायदे - Benefits of drinking warm water in the morning. फ्रेंड्स आपने अक्सर सुना होगा की हेल्थी रहने के लिए प्रतिदिन आठ से दस गिलास पानी पीना बहुत ज़रूरी है.लेकिन क्या आप जानते हैं की रोज़ सुबह खाली पेट एक गिलास गर्म पानी आपके शरीर में कई तरह की बिमारियों को दूर कर सकता है.
लेकिन इंटरनेट पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक हमारे देश के 70 से 75 प्रतिशत लोग सुबह उठकर चाय या कॉफ़ी पीना पसंद करते हैं. जिसकी वजह से उन्हें कब्ज़, पेट दर्द, गैस, मुहासे और जोड़ों में दर्द जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है.
फ्रेंड्स गर्म पानी पीने में भले ही अच्छा न लगे लेकिन इसके हेल्थ बेनेफिट्स आपको जरुर इसे पीने में आपको मजबूर कर देंगे.
तो चलिए जान लेते हैं की सुबह खाली पेट गरम पानी पीने से हमारे शरीर क्या होता है? क्या क्या इसके पीने के फायदे हैं और किन लोगों को गरम पानी जरुर पीना चाहिए?
1. (Garam Pani Pine Ke Fayde) - रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है :-
दोस्तों बहुत से लोग ऐसे होते हैं जो बहुत जल्दी जल्दी बीमार पड़ जाते हैं. और तरह तरह की गोलियां खाते रहते हैं. जिसकी वजह से उनके रोगों से लड़ने की शक्ति ख़त्म हो जाती है.लेकिन अगर हम प्रतिदिन सुबह खाली पेट गर्म पानी पीते हैं तो हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है. और हम जल्दी बीमार नहीं पड़ते हैं.
2. (Garam Pani Pine Ke Fayde) - पाचनतंत्र को मजबूत बनाता है :-
F कई बार बाहर का खाना खाने की वजह से ज्यादा फास्ट फूड और जंक फूड खाने की वजह से शरीर की खाना पचाने की शक्ति यानि की पाचन शक्ति कमजोर हो जाती है. जिससे पेट दर्द व गैस जैसी समस्यांए हो जाती है.सुबह के समय गर्म पानी पीने से शरीर अंदर के पाचन अंग जैसे लीवर, आंते और किडनी लचीले होके अच्छे से काम करने लगते हैं. जिससे पेट अच्छे से साफ़ हो जाता है. और पेट दर्द, गैस व कब्ज जैसी समस्यांए नहीं होती है. और पाचनतंत्र मजबूत हो जाता है.
3. (Garam Pani Pine Ke Fayde)- त्वचा को जवान बनाये रखे :-
फ्रेंड्स कई बार हमारे चेहरे पर समय से पहले ही झुर्रियां पड़ने लगती हैं. सुबह खाली पेट एक गिलास गर्म पानी पीने से स्किन या त्वचा में कसाव आने लगता है.जिससे धीरे धीरे झुर्रियों की समस्या ख़त्म होने लगती है. और हम बढ़ती उम्र के बावजूद जवान दिखते हैं.
4. (Garam Pani Pine Ke Fayde) - रक्त संचार को बढ़ाये :-
फ्रेंड्स हमारे शरीर को अच्छे से काम करने के लिए हमारे पूरे शरीर में खून का अच्छे से संचार होना बहुत जरुरी होता है. ठंडे पानी के बजाये गर्म पानी पीने से शरीर में खून तेजी से गति करता है.और सुबह खाली पेट गर्म पानी पीने से हमारे पूरे शरीर में सभी अंगो तक खून अच्छे से पहुँचने लगता है. जिससे हमारे शरीर के सभी अंग सही तरह काम करने लगते हैं.
5. (Garam Pani Pine Ke Fayde) - जोड़ों के दर्द को दूर करता है :-
गर्म पानी शरीर के जोड़ों को चिकना बनता है. जिससे शरीर के सभी जोड़ अधिक लचीले हो जाते हैं. कार्टिलेज कम घिसता है और स्वस्थ होता है. जिससे जोड़ों का दर्द खत्म होने लगता है.और गठिया की समस्या भी नहीं होती है. इसलिए जिन लोगों की उम्र ज्यादा है, बूढ़े हैं उन लोगों को सुबह उठकर खाली पेट गर्म पानी जरुर पीना चाहिए.
6. (Garam Pani Pine Ke Fayde) - त्वचा से जुड़े इन्फेक्शन को खत्म करता है :-
दोस्तों गर्म पानी शरीर में बहुत से विषैले पदार्थों को बाहर निकलता है. जिससे खून साफ़ रहता है. गर्म पानी शरीर की गहराई से सफाई कर देता है. जिससे त्वचा संबधी इन्फेक्शन जैसे कील मुहासे ठीक हो जाते हैं और जल्दी होते नहीं है.7. (Garam Pani Pine Ke Fayde) - शरीर की अनावश्यक चर्बी को ख़त्म करे :-
दोस्तों गर्म पानी पीने से शरीर का मेटाबोलिज्म बढ़ता है और त्वचा के अन्दर वसा युक्त उत्तकों को तोड़ता है. जिससे शरीर की अनावश्यक चर्बी कम होने लगती है.तो फ्रेंड्स ये थे खाली पेट गर्म पानी पीने के फायदे (Garam Pani Pine Ke Fayde). उम्मीद करते हैं आपको ये जानकारी पसंद आई होगी. शुभकामनाओं के साथ आपका इंटरनेट अंकल.



